![]()
सिरसा जिले में एक पिता ने ही अपनी 16 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, ये घटना खैरेकां गांव की है और यह घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। मृतक बच्ची की मां के बयानों के आधार पर सदर थाना में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था और पैसों के लिए घर में हर समय कलह-कलेश करता था। वह अक्सर उसे भी पीटता था। पुलिस को दी शिकायत में क्या बताया मामले में सदर थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी ने जानकारी देते हुए कि मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी पिता राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी राकेश नशे का आदी बताया जा रहा है और वह कोई काम-काज भी नहीं करता था। वह हर समय नशा करता है और घर में मारपीट भी करता था। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अपनी जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
Source link
सिरसा में पिता ने 16 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर:मां ने पुलिस को दी शिकायत, हत्या का केस दर्ज, पुलिस कार्रवाई शुरू
