Headlines

सिरसा में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:9 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद, पुलिस देख भागने का प्रयास किया




सिरसा जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए ऐलनाबाद की टीम रोड़ी क्षेत्र से महिला तस्कर के पास से 9 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम टीम गश्त और चेकिंग के दौरान रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक महिला सड़क किनारे प्लास्टिक का कट्टा लिए बैठी दिखाई दी। पुलिस देख महिला ने भागने का प्रयास किया पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर उक्त महिला ने अचानक खड़े होकर वहां से खिसकने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और एक राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 9 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। कोर्ट में पेश कर भेजी जेल गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मनप्रीत कौर पत्नी गुरजीवन सिंह निवासी रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *