![]()
सिरसा रोडवेज डिपो सांझा मोर्चा ने वीरवार को लोकल और लंबे रूटों पर आ रही समस्याओं तथा बसों की रोटेशन को लेकर बस स्टैंड परिसर में बैठक की। इसमें सांझा मोर्चा के कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों और रोटेशन व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज महाप्रबंधक (GM) से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह ने बताया कि चोपटा से चंडीगढ़ रूट को लेकर GM ने कहा कि वर्तमान में इसकी रोटेशन दो दिन की बनी हुई है। इसे अलग-अलग किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के ओवरटाइम और आपात स्थिति में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखा जा सकेगा। सांझा मोर्चा ने कहा कि जो रोटेशन सही तरीके से चल रही हैं, उन्हें जारी रखा जाए और जिनमें दिक्कत है, उन्हें अलग से बनाया जाए, ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो। GM ने प्रतिनिधिमंडल को किसी कर्मचारी का शोषण नहीं होने देने का आश्वासन दिया। 5 महीने से रोटेशन करने वालों को मिलेगा हक बैठक में तय किया गया कि पिछले करीब पांच महीने से रोटेशन में काम कर रहे कर्मचारियों को उनका हक दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास या अन्य दस्तावेज संबंधी समस्या है, उनकी दिक्कतों का भी समाधान किया जाएगा। 12-12 की रोटेशन बनाने पर सहमति मोर्चा ने गलत रोटेशन को खत्म कर व्यवस्थित 12-12 की रोटेशन बनाने की मांग रखी। इसका उद्देश्य बाहर के स्टाफ को निर्धारित समय पर घर पहुंचने की सुविधा देना है। इस मांग पर सहमति बनी। GM से संतोषजनक जवाब मिलने के बाद सांझा मोर्चा ने फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाने का निर्णय लिया।
Source link
सिरसा रोडवेज कर्मचारियों की मीटिंग:लोकल-लंबे रूटों की रोटेशन पर चर्चा; GM ने मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
