![]()
मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान-2026 के पहले दिन गुरुवार को जिलेभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशासन के मुताबिक, 7 हजार से अधिक सार्वजनिक और सामुदायिक स्थलों पर हुए आयोजनों में 4 लाख से अधिक परिवारों ने सहभागिता की। शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत प्रमुख स्थलों पर एक साथ 2 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए। शुकतीर्थ घाट पर दीपों से सजा गंगा तट शुकतीर्थ के गंगा घाट पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दीपों से सजे घाट ने आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया। परीक्षित पार्क, महावीर चौक और रामपुर तिराहा स्थित तिरंगा स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन और दीप-रंगोली के कार्यक्रम हुए। अहिल्याबाई चौक पर राज्यमंत्री ने जलाए दीप शहर के अहिल्याबाई चौक पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दीपों और दीप-रंगोली से चौक रोशन नजर आया। यहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की और अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शहर से गांवों तक हुए आयोजन अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, भोपा रोड, पानीपत-खटीमा मार्ग, आईटीआई मेरठ रोड, टाटा लैब, अहिल्याबाई स्मारक चौक रोड और प्रधानमंत्री आवास भोपा रोड सहित कई स्थानों पर दीप जलाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरकाजी स्थित गौ अभ्यारण्य और बहलना जैन मंदिर समेत विभिन्न स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान प्रशासन के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों पर लोगों ने सहभागिता की।
Source link
2 लाख से अधिक दीप जलाकर दिया सेवा का संदेश:मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन 7 हजार से अधिक स्थलों पर कार्यक्रम
