Headlines

सिरोही में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ बरसात का दौर:सड़कों पर पानी भरा, यातायात थमा; उमस से मिली राहत




सिरोही जिले में करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे के आसपास बरसात शुरू हुई। रुक-रुक कर हुई बारिश से सड़कों पर पानी तेजी से बहने लगा। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया। पिछले कुछ दिनों से तेज उमस और गर्मी पड़ रही थी। शनिवार शाम करीब 4:35 बजे हल्की तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। यह शाम 6:30 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। आधे घंटे की अच्छी बारिश के दौरान अरावली की पहाड़ियों का पानी सदर बाजार से सरजावाव गेट होते हुए जेल चौराहा की तरफ सड़क पर बहने लगा। इस दौरान नालियों में जमा कचरा भी सड़क पर फैल गया। पैलेस रोड पर बाल मंदिर स्कूल और ओल्ड बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर हमेशा की तरह काफी पानी भर गया। बारिश के दौरान वाहन अपनी लाइटें जलाकर और वाइपर चलाकर सड़कों पर चलते रहे। सड़क और गलियों में चल रहे कुछ लोग बारिश में भीगने का मजा ले रहे थे, तो कुछ छाता लगाकर खुद को बचाते हुए चल रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *