Headlines

BJP Protest in Giridih: Demand for CBI Probe into JSSC-JPSC Scams


झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण ने प्रदर्शन किया।

.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने JSSC-JPSC से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने, नियुक्ति प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर समाहरणालय का घेराव किया।

इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार और पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह शामिल हुए। पार्टी के महानगर एवं ग्रामीण पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरिडीह स्टेडियम में जमा हुए।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

यहां से भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड के हजारों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी कथित गड़बड़ी से युवाओं के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ समाहरणालय पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ समाहरणालय पहुंचे।

छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नौकरी हमारा अधिकार’, ‘कथित घोटाले की CBI जांच करो’ और ‘छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लो’ जैसे नारे लगाए। भाजपा ने सरकार से JSSC-JPSC से जुड़े कथित मामलों की CBI जांच कराने, निष्पक्ष नियुक्ति सुनिश्चित करने और आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए समाहरणालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। इस कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *