सीएम का नया जेट:350 करोड़ लागत, इस माह आ सकता है, इधर, 400 करोड़ से 18 शहरों में हवाई पट्टियों की लंबाई बढ़ेगी




मप्र सरकार का नया जेट बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 सितंबर के अंत तक कनाडा से प्रदेश पहुंच जाएगा। विमान की कीमत करीब 250 करोड़ रुपए है। सभी टैक्स चुकाने के बाद इसकी कुल लागत करीब 350 करोड़ रुपए होगी। इधर, प्रदेश में विमानन सुविधाओं के विस्तार की भी तैयारी है। विमानन विभाग 18 शहरों में हवाई पट्टियों की लंबाई बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इस पर करीब 400 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर हवाई पट्टियों के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। जहां सरकारी जमीन उपलब्ध है, वहां करीब 10 से 15 करोड़ रुपए में काम हो सकता है। जहां जमीन अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी, वहां लागत 30 से 40 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। प्रदेश में अभी 8 एयरपोर्ट और 20 हवाई पट्टियां हैं। इनमें 8 में से 7 एयरपोर्ट के अलावा मंदसौर, सिवनी और मंडला की हवाई पट्टियों पर 1800 मीटर या इससे अधिक लंबा रनवे है। सतना एयरपोर्ट का रनवे 1300 मीटर लंबा है। मप्र का एविएशन मैप: सागर व छिंदवाड़ा समेत इनका विस्तार 18 हवाई पट्टियां जहां विस्तार प्रस्तावित
आमला (बैतूल), बिरवा (बालाघाट), छिंदवाड़ा, सागर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, गुना, नीमच, पचमढ़ी, रतलाम, सिवनी, नागदा, शहडोल, उमरिया और दमोह। 2 जगह नए एयरपोर्ट का काम : उज्जैन और शिवपुरी की मौजूदा हवाई पट्टियों की जगह एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। 7 शहरों में पहले से एयरपोर्ट : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, रीवा और दतिया। अब हवाई पट्टियों पर फोकस पिछले तीन साल में प्रदेश में 3 नए एयरपोर्ट बने हैं और दो एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं। प्रदेश में एयर ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। कई हवाई पट्टियों को भविष्य में एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की योजना है।’ -संजय कुमार शुक्ला, एसीएस, गृह एवं विमानन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *