Rajasthan Weather Update | Heat Increases In Cities, Rain Expected Soon


मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। कल 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के एरिया में 12 और 13 सितंबर को भी बारिश की चेतावनी

.

बुधवार को राज्य के सभी शहरों में सुबह से देर शाम तक धूप रही। दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी, जबकि सुबह-शाम हवा चलने से ठंडक सुहावना मौसम रहा। 10 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

उत्तर भारत में मानसून ट्रफ: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ वर्तमान अपने सामान्य कोर जोन से उत्तर दिशा की तरफ एक्टिव है। ये जम्मू, देहरादून, पंतनगर, बस्ती, छपरा, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस कारण राजस्थान में मौसम साफ है। बंगाल की खाड़ी में फिलहाल एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इस सिस्टम के असर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।

पारा 39 डिग्री के ऊपर: मौसम साफ रहने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 10 से ज्यादा जिलों में पारा 35 डिग्री के ऊपर रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: बुधवार को दिनभर धूप रही। सुबह-शाम जयपुर में सरफेस लेवल पर हवा चलने से हल्की ठंडक रही और मौसम सुहावना रहा। जयपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में बुधवार को दिन में गर्मी रही। राजधानी में बीते तीन दिन से बारिश नहीं हुई है।

जयपुर में बुधवार को दिन में गर्मी रही। राजधानी में बीते तीन दिन से बारिश नहीं हुई है।

कोटा: बुधवार को भी धूप खिली रही। लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। दिन का पारा एक डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

कोटा में दिनभर तेज धूप रही। इस कारण तापमान बढ़ गया है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।

कोटा में दिनभर तेज धूप रही। इस कारण तापमान बढ़ गया है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।

अजमेर: जिले में बीते कई दिनों से मानसून सुस्त है। बुधवार को भी दिनभर मौसम में उमस बनी रही। बारिश के आसार नहीं दिखे। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में बुधवार को दिनभर उमस बनी रही। दिन में तेज धूप के कारण भी परेशानी हुई।

अजमेर में बुधवार को दिनभर उमस बनी रही। दिन में तेज धूप के कारण भी परेशानी हुई।

अलवर: बुधवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

अलवर में तेज धूप और उमस रही। जिले में इस साल अच्छी बारिश हुई है।

अलवर में तेज धूप और उमस रही। जिले में इस साल अच्छी बारिश हुई है।

उदयपुर: बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही। तेज तपन के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बाजार में भी दोपहर को इसका असर दिखा। दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में दिनभर तेज धूप रही। सितंबर में भी तेज गर्मी लोगों को हैरान कर रही है।

उदयपुर में दिनभर तेज धूप रही। सितंबर में भी तेज गर्मी लोगों को हैरान कर रही है।

जोधपुर: दिन में धूप के साथ उमस रही। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

जोधपुर में दिन में धूप के साथ तेज उमस रही। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

जोधपुर में दिन में धूप के साथ तेज उमस रही। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

सीकर: बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा। फिलहाल अगले 2 दिन तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर के बाद हल्की बारिश की संभावना बताई है।

सीकर में दिनभर मौसम साफ रहा। लोग गर्मी से परेशान हुए।

सीकर में दिनभर मौसम साफ रहा। लोग गर्मी से परेशान हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *