![]()
पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप का मामला दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। इसके बाद गुरप्रीत कौर आरोप लगाने वाले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने नोटिस में 24 घंटे के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। वहीं अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने करने के आदेश दिए। साथ ही दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) दाखिल करने को कहा है। कानूनी नोटिस में गुरप्रीत कौर ने क्या-क्या कहा जानिए.. NHRC ने नोटिस में क्या, जानिए… ऐसे सामने आया आया पूरा मामला यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस रणजीत सिंह के एक सार्वजनिक बयान और उसके बाद ‘लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी’ (LRO) की शिकायत के जरिए यह बात सामने आई कि एक रेप केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम मांगी गई थी। इस शिकायत में सीधे तौर पर सीएम की पत्नी का नाम उछाले जाने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। रणजीत सिंह के कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा से पारिवारिक संबंध होने के कारण आम आदमी पार्टी इसे पूरी तरह से एक रचा गया राजनीतिक षड्यंत्र करार दे रही है।
Source link
सीएम की पत्नी ने रिटायर्ड जज को भेजा लीगल नोटिस:रेप केस दबाने 5 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया था, NHRC ने चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट
