Headlines

सीएम योगी कल अंबेडकरनगर आएंगे:705 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को अंबेडकरनगर जिले के गोविंद साहब धाम पहुंचेंगे। दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री गोविंद साहब में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों आलापुर, जलालपुर और टांडा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर बाद निर्धारित है। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री 705 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाया गया है। अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। डीएम ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *