Headlines

सीकर के कई इलाकों में 3 दिन बारिश का अनुमान:हल्के बादल छाए, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंचा




मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक सीकर के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। बीती रात से जिले में ठंडी हवा चल रही है। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने जिले में 20 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में सीकर में दिन-रात के तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, सीकर जिले के कुछ इलाकों में 15 अक्टूबर तक हल्के बादल छाएंगे। रात का तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा। अभी मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है। 15 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस बीच एक वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिससे उमस बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *