Headlines

सीकर में जीण माता मंदिर के रास्ते पर चला बुलडोजर:प्रशासन ने अस्थाई 25 दुकानें हटाईं, वन विभाग की जमीन पर था कब्जा




सीकर जिले में प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीण माता मंदिर क्षेत्र में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। जीण माता मंदिर मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। पुलिस और प्रशासन ने वन विभाग की जमीन पर बनी 25 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि मंदिर मार्ग सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। पहले देखिए, कार्रवाई के 3 PHOTOS… जीण माता मंदिर वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने किया था अतिक्रमण दांतारामगढ़ रेंजर विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि जीण माता मंदिर वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने वन विभाग की जमीन में अस्थाई दुकानें बना ली थीं। इन अवैध दुकानों के कारण इस रास्ते पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क संकरी और दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण दर्शनार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होने लगी थी। श्रद्धालुओं की शिकायतों और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने आज यह कार्रवाई की है। दुकानदारों को 30 दिन के अंदर अवैध निर्माण हटाने के दिए थे निर्देश फगेड़िया ने बताया कि आज की कार्रवाई से एक महीने पहले ही वन भूमि खाली करने के लिए आधिकारिक नोटिस दे दिए गए थे। आज पूरे नियमानुसार और पूर्व सूचना के बाद अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे 30 दिन के अंदर खुद ही अवैध निर्माण हटा लें। हालांकि, टाइम लिमिट पूरी हो जाने के बावजूद अतिक्रमियों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर दुकानों को हटाने की कार्रवाई पूरी की। विभाग की जमीन पर अतिक्रमण नहीं हो होगा बर्दाश्त उन्होंने बताया कि वन विभाग की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के अभियानों के जरिए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आज अतिक्रमण हटने के बाद मंदिर के रास्ते पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *