![]()
सीवान के असाव थाना पुलिस द्वारा अपराध पर लगाम लगाने और चोरी के वाहनों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का असर भी सामने आने लगा है। बीते दिनों जहां कोर्ट परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया था, वहीं सोमवार को भी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक का इंजन और पार्ट लगाए जाने का मामला पकड़ा। पतार बाजार में वाहन जांच के दौरान बाइक पर हुआ शक बताया जाता है कि सोमवार को असाव थाना पुलिस की टीम द्वारा पतार बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप वाहनों की तलाशी और जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक को रोककर उसकी गहनता से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बाइक में लगे इंजन और अन्य पार्ट को लेकर पुलिस को संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल में चोरी की गई गाड़ी का इंजन और अन्य पार्ट लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रघुनाथपुर के युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया हिरासत में लिए गए युवक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी नवनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित बाइक को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की बाइक का इंजन और पार्ट उसे कहां से प्राप्त हुआ तथा इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। चोरी के इंजन और पार्ट के सहारे बाइक चलाने का आरोप असाव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपराध पर लगाम लगाने एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्ती और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पतार बाजार के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक की जांच की गई, जिसमें चोरी की बाइक का इंजन और अन्य पार्ट लगाए जाने की बात सामने आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी के इंजन और पार्ट के सहारे बाइक का इस्तेमाल किया जा रहा था। गिरोह से जुड़े सुराग तलाश रही पुलिस मामले में बाइक चालक अनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस उन सुरागों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के वाहनों के इंजन एवं पार्ट को बदलकर उन्हें इस्तेमाल करने के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।
Source link
सीवान में चोरी के इंजन-पार्ट्स वाली बाइक पकड़ी:वाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक मिली, युवक गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
