![]()
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी के कॉन्स्टेबल मोहम्मद नदीम कुरेशी को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आरपीएफ कॉन्स्टेबल रेलवे सामान की चोरी के एक मामले में शिकायतकर्ता का नाम हटाने की एवज में रिश्वत ले रहा था। ACB के अनुसार, आरोपी ने शुरुआत में पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा 70 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर ACB ने 25 अगस्त को रिश्वत की मांग का सत्यापन कराया था। सोमवार को आरोपी जैसे ही शिकायतकर्ता के घर रिश्वत की राशि लेने पहुंचा, पहले से तैयार ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत के रुपए बरामद कर लिए। यह कार्रवाई ACB भरतपुर रेंज के आईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और सवाई माधोपुर ASP रामेश्वर परिहार के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी कॉन्स्टेबल मोहम्मद नदीम कुरेशी पुलिस थाना सवाई माधोपुर के अंतर्गत रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी में पदस्थापित था।
Source link
RPF कॉन्स्टेबल 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:चोरी के मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी थी; एसीबी ने पकड़ा
