Headlines

सुकमा पोटाकेबिन में 350 छात्राओं की जांच:स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ने के बाद कलेक्टर पहुंचे स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया




सुकमा जिले के पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन स्कूल में कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को पोटाकेबिन पहुंचकर छात्राओं के स्वास्थ्य और स्कूल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने कलेक्टर को अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और स्कूल की सुविधाओं के बारे में बताया। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। पोटाकेबिन में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी कुछ छात्राओं को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद ज्यादातर छात्राएं स्वस्थ होकर स्कूल लौट चुकी हैं। वहीं, एक छात्रा का सुकमा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पोटाकेबिन में स्वास्थ्य शिविर लगा एहतियात के तौर पर करीब 350 छात्राओं वाले पोटाकेबिन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। इसमें सभी छात्राओं की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार छात्राओं के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल में साफ-सफाई, पीने के पानी, भोजन की गुणवत्ता और फर्स्ट एड किट की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर छात्राओं को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। तीन सदस्यीय जांच दल गठित मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही की स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रशासन ने एसडीएम सुभाष शुक्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुभाष शुक्ला, तहसीलदार योपेंद्र पात्रे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *