![]()
धार के तिरला थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास शनिवार को कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद घायल को इलाज के लिए धार जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल बाइक सवार टांडा खेड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर तिरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
धार में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर:इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर चिकलिया फाटे में हादसा, पुलिस ने कार जब्त की
