Headlines

सुकमा में युवक की करंट लगने से मौत:बारूपाटा गांव में घर पर तार जोड़ते समय हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच




सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक स्थित बारूपाटा गांव में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपने घर में बिजली के तार की मरम्मत कर रहा था। करंट का झटका इतना तेज था कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बारूपाटा निवासी सोडी बुधरा (28) अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तार में बिजली का प्रवाह हुआ और वे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से बुधरा गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में पसरा मातम घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से हादसा होना सामने आया है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *