Headlines

सुजानपुर पुल के पास सेल्फी लेते गिरी युवती:पहाड़ी से दरिया किनारे झाड़ियों में फंसी, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला




हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। सुजानपुर पुल के समीप सोमवार शाम को मोबाइल से सेल्फी लेते समय एक युवती का अचानक संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने के कारण वह कई फीट नीचे पहाड़ी से सीधे दरिया किनारे स्थित झाड़ियों में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल विभाग का त्वरित संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। इत्तेफाक से सुजानपुर पुलिस की टीम उसी मार्ग से गुजर रही थी, जिससे वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम के साथ मिलकर सुरक्षा उपकरणों के जरिए जवानों ने पहाड़ी से नीचे उतरकर मुश्किल परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और झाड़ियों में फंसी युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालत खतरे से बाहर, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती रेस्क्यू के तुरंत बाद युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण युवती को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन की अपील: जोखिम भरी जगहों पर न लें सेल्फी घटना के दौरान पुल पर जमा भीड़ को पुलिस ने नियंत्रित किया। एसएचओ प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के त्वरित प्रयासों से युवती की जान बचा ली गई है। इस घटना के बाद प्रशासन ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे पुलों, नदी के किनारों, पहाड़ी इलाकों और अन्य खतरनाक/संवेदनशील स्थानों पर सेल्फी लेने का जोखिम न उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *