Headlines

सूरजपुर पुलिस की नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती:एल्कोमीटर से जांच में 3 चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले




सूरजपुर पुलिस ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर 6 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में एनएच-43 सहित प्रमुख मार्गों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। इस दौरान तीन वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने एनएच-43 सहित प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों की जांच की। इसके लिए एल्कोमीटर (ब्रीथ एनालाइजर) का इस्तेमाल किया गया। जांच में तीन वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई शराब के नशे में वाहन चलाते मिले तीनों चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने संबंधित मामलों के इस्तगासे तैयार किए हैं, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान को भी गंभीर खतरा रहता है। नशे की स्थिति में चालक सही निर्णय नहीं ले पाता, जिससे छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। जिलेभर में जारी रहेगा जांच अभियान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिलेभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से सघन जांच अभियान जारी रहेगा। नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *