![]()
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान फरीदाबाद के एक युवक की अनोखी बाइक पुलिस कार्रवाई के बाद चर्चा में आ गई है। युवक ने अपनी बाइक में एक-दो नहीं, बल्कि करीब 500 हॉर्न लगवा रखे थे। बाइक को भारी-भरकम तरीके से मॉडिफाई कर युवक कांवड़ मेले में पहुंचा था। पुलिस ने बाइक को नियमों के उल्लंघन के चालान काट कर बाइक को छोड़ दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मॉडिफिकेशन कर लगाए हॉर्न कनखल थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक ये मामला 7 अगस्त का है। जब पुलिस कर्मचारी शंकराचार्य चौक के पर डयूटी कर रहे थे। चौक से कुछ ही दूरी पर अमन की बाइक पहुंची तो उसके अजीबोगरीब लुक और तेज आवाज के कारण लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसके कारण ट्रेफिक प्रभावित होने लगा था। लोगों की भीड़ जमा होते देख पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जाकर बाइक को रोक लिया। जांच के दौरान बाइक में बड़ी संख्या में हॉर्न लगे मिले। इसके अलावा वाहन में नियमों के विपरीत कई तरह के मॉडिफिकेशन किए गए थे। पुलिस ने जब बाइख पर लगे हॉर्न को गिनना शुरू किया तो उनकी संख्या 500 पहुंच गई। पुलिस ने बाइक का चालान किया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को कनखल थाने भेज दिया। पुलिस ने बाइक का चालान किया है। बताया जा रहा है कि बाइक को थाने ले जाते समय किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया था। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बाइक से सभी हार्न हटा दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 5 हजार का चालान किया है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 2026 के अंतिम चरण तक धर्मनगरी हरिद्वार में अब तक 2.5 करोड़ से अधिक कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके है।
Source link
फरीदाबाद के कांवड़िये की बाइक में लगे 500 हॉर्न:हरिद्वार में बाइक के मॉडिफिकेशन से जुटी भीड़,पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान
