Headlines

सूरजपुर में खड़ी ट्रक से टकराई बोलेरो,एक की मौत:बारिश के कारण खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार




सूरजपुर के खोपा धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो बीती रात बनारस मार्ग में सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार सवार की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य सवार घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। हादसा सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित सोनवाही जंगल में हुुआ। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिचिरमा से लोग रविवार को खोपा धाम गए थे। दर्शन के बाद सभी बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा पर सोनवाही जंगल के पास तेज रफ्तार में बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। एक की मौत, महिलाओं सहित पांच घायल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सीतापुर निवासी श्याम सुंदर (56) की मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार सुभाष, मंजू, राजकुमारी, राजकुमार और सुशीला घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घायलों में दो को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा किया गया था। ट्रक के पीछे की पार्किंग लाइट भी चालू नहीं थी। हादसे के दौरान तेज बारिश हो रही थी। संभवतः इस कारण ट्रक का चालक समय रहते ट्रक को नहीं देख सका। घटनास्थल सूरजपुर जिले का लटोरी चौकी क्षेत्र का है। सूचना पर लटोरी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *