Headlines

सूरजपुर में छात्र सुजल और मां की संदिग्ध मौत:कार्मेल स्कूल में शोक, एक दिन का अवकाश घोषित; पुलिस जांच में जुटी




सूरजपुर जिले के जयनगर थाना इलाके में मां-बेटे की संदिग्ध मौत हो गई है। छात्र सुजल बरेठ 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी मौत से कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की है। कुछ दिन पहले छात्र सुजल का शव महावीरपुर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में मिला था। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। बाद में छात्र की मां का शव केशवनगर स्थित उनके घर से बरामद हुआ। मां पेशे से टीचर थीं। मां और बेटे के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों की संदिग्ध मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सुजल स्कूल का होनहार छात्र था। पुलिस जांच में जुटी, कई पहलुओं की पड़ताल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके और मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल मां-बेटे की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *