![]()
मुरैना के रिठौरा खुर्द गांव में रंजिश के चलते 45 वर्षीय अतर सिंह गुर्जर उर्फ लल्ला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार को चंबल नदी किनारे भैंस चराने के दौरान सात लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही नूराबाद के पास उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। भतीजे के साथ भैंस चराने गए थे अतर सिंह जानकारी के अनुसार, रिठौरा खुर्द निवासी अतर सिंह गुर्जर रविवार, 11 अक्टूबर को अपने भतीजे के साथ चंबल नदी किनारे भैंस चराने गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पहले अतर सिंह को गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर ग्वालियर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में नूराबाद के पास उनकी मौत हो गई। सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला इस मामले में एदल गुर्जर, शिवराम गुर्जर, सोनू गुर्जर, रामदास गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, आकाश गुर्जर और भूपेंद्र गुर्जर को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सातों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद घटनास्थल पर जांच करेगी पुलिस सरायछोला थाना प्रभारी एसआई केके सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी देर रात मिली थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी और अन्य साक्ष्य जुटाएगी। शुरुआती जानकारी में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। सभी नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी एसआई केके सिंह ने बताया कि अतर सिंह गुर्जर पक्ष के द्वारा फरवरी 2026 को आरोपी पक्ष के एक युवक की हत्या की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। इस बार पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने यह घटना को अंजाम दिया गया7 परिजन बोले 14 लोगों ने पीठा मृतक के परिजन ओमकार गुर्जर के अनुसार, अतर सिंह अपने 25 वर्षीय भतीजे मनोज गुर्जर के साथ चंबल नदी किनारे भैंस चराने गए थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब 14 लोगों ने बंदूक की नोक पर उन्हें लाठियों से पीटा। हमले के दौरान भतीजा मनोज डर के कारण वहां से भाग गया। ओमकार का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इस विवाद में पहले भी तीन बार गोलीबारी हो चुकी है। आरोपियों ने पहले धमकी दी थी कि अगर अतर सिंह चंबल नदी में मवेशियों को पानी पिलाने गए तो उन्हें मार देंगे। परिजन का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अतर सिंह पर हमला किया गया, जिसमें उनकी जान चली गई।
Source link
चंबल किनारे भैंस चरा रहे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:सात पर लाठियों से हमला करने का आरोप; ग्वालियर ले जाते समय तोड़ा दम
