Headlines

सूरजपुर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत:खेलते-नहाते समय गहरे पानी में डूबे 5-6 साल के बच्चे, पुलिस जांच में जुटी




सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पकनगर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास खेलने और नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग बच्चों की असामयिक मौत से चम्पकनगर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। बरसात में बढ़ा हादसों का खतरा बरसात के मौसम में तालाबों और अन्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यह हादसा अभिभावकों और प्रशासन के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का गंभीर संदेश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *