Headlines

जयपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग:पूरा स्टॉक जलकर खाक, दमकल की एक गाड़ी से 10 मिनट में काबू पाया




जयपुर में शनिवार रात मणिहारों के रास्ते स्थित कटले के अंदर कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट में आग पर काबू पाया। SHO (कोतवाली) भूरी सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे कटले के अंदर कपड़े की एक दुकान की है। दुकान के अंदर से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुएं के गुब्बार के साथ आग की लपटे उठने लगी। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा माल जलकर खाक हो गया। आग में नुकसान के बारे में मालिक की ओर से आकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *