![]()
सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति की बैठक रविवार को सैनी सभा भवन गंज में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान अशोक सैनी ने की। इसमें सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 20 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह प्रधान अशोक सैनी ने बताया कि बैठक में हर वर्ष आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह पर विशेष चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगला प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को गंज किशनगढ़बास में आयोजित किया जाएगा। ये रहे मौजूद इस दौरान मुकेश सैनी एडवोकेट, मातादीन सैनी बाऊजी, बाबूलाल, राजेश सैनी गद्दुवास, शीशराम सैनी गद्दुवास, प्रेम सैनी मातोर, शेर सैनी, मुकेश सैनी, सुभाष सैनी, ओम सैनी, नरेश सैनी, मंगतूराम सूबेदार, हिमेश सैनी, बिजेन्द्र पीएल, पदम सैनी, हिमांशु सैनी, जोंटी सैनी, राकेश सैनी, संजय सैनी, अशोक सैनी, महादेव सैनी, हीरालाल खैरथल, मातादीन हरसोली, रूपचंद हरसोली, भवानी बंबोरा और बलवान पालपुर शामिल थे।
Source link
सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति की बैठक:सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की, 20 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह करने का निर्णय
