![]()
अगस्त के पहले हफ्ते से सैमसंग, ओप्पो, रियलमी, शाओमी और रेडमी के कई स्मार्टफोन महंगे होंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपोनेंट की बढ़ती कॉस्ट के कारण कंपनियां अपने हैंडसेट्स के दाम 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ाएंगी। स्मार्टफोन के अलावा शाओमी चुनिंदा स्मार्ट TV मॉडल के दाम भी बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, AI डेटा सेंटर्स की भारी मांग के चलते रैम और नंद जैसे मेमोरी कंपोनेंट्स की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे मेमोरी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, कंपनियों ने दाम बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ब्रांड वाइज समझें किन मॉडल्स पर कितनी बढ़ेगी कीमत 1. सैमसंग: A और F सीरीज के बजट फोन महंगे होंगे सैमसंग अपनी पॉपुलर A और F सीरीज के बजट और मिड-रेंज फोन्स की कीमतें बढ़ा सकती है। इनमें गैलेक्सी A07 4G, गैलेक्सी A06 5G, गैलेक्सी A07 5G, गैलेक्सी F17 5G और गैलेक्सी A17 5G शामिल हैं। वैरिएंट के हिसाब से इनमें 1,000 रुपए से 3,000 रुपए तक का इजाफा देखा जा सकता है।
2. ओप्पो: A सीरीज के फोन की कीमतें बढ़ेंगी ओप्पो अगस्त के पहले हफ्ते में अपनी लोकप्रिय A सीरीज के स्मार्टफोन के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसमें ओप्पो A6x 5G और ओप्पो A6 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। ओप्पो फोन की वर्तमान कीमतें 3. रियलमी: C83 और P सीरीज होंगी महंगी रियलमी के कई मॉडल्स के दाम बढ़ने जा रहे हैं, हालांकि कुल कितने फोन प्रभावित होंगे इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं है। इसमें रियलमी C83 और P4 सीरीज के डिवाइसेज शामिल हैं। रियलमी फोन की वर्तमान कीमतें 4. रेडमी और शाओमी: फोन्स ₹2,000 तक महंगे, टीवी के दाम भी बढ़ेंगे
शाओमी अपने बजट ब्रांड रेडमी के साथ-साथ टीवी सेगमेंट में भी कीमतें बढ़ा रहा है। रेडमी A7 4G और रेडमी A7 प्रो 4G के दाम बढ़ने की उम्मीद है। दोनों ही मॉडल में लगभग 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, शाओमी अपनी 2025 TV लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जिसमें QLED TV FX प्रो मॉडल्स शामिल हैं। इनकी कीमतों में 500 रुपए से 2000 रुपए तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। रेडमी फोन की वर्तमान कीमतें 5. नथिंग: 1 अगस्त से नथिंग फोन 4a के बढ़ेंगे दाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 4a की कीमतों में 1 अगस्त से ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वजह: AI डेटा सेंटर की वजह से गहराया मेमोरी संकट स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों पर लागत बढ़ने का दबाव है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में AI डेटा सेंटर्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। इन AI डेटा सेंटर्स को तैयार करने और चलाने के लिए भारी मात्रा में हार्डवेयर मेमोरी कंपोनेंट्स जैसे रैम (RAM) और नंद (NAND) की जरूरत पड़ रही है। सप्लाई सीमित होने और मांग काफी ज्यादा होने की वजह से कंपोनेंट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गैजेट मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।
Source link
सैमसंग, ओप्पो और रियलमी के फोन ₹3000 तक महंगे होंगे:रैम-चिप महंगी होने से अगस्त के पहले हफ्ते में बढ़ेंगे दाम; शाओमी भी बढ़ाएगी कीमतें
