![]()
सोनीपत नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त (शनिवार) और 30 अगस्त (रविवार) को नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) तथा प्रॉपर्टी टैक्स शाखा को खुला रखने का निर्णय लिया है। इन दो दिनों में नागरिक अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर बकाया ब्याज पर 75 प्रतिशत की एकमुश्त छूट योजना का लाभ उठा सकेंगे। आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ब्याज पर 75 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अपील की। नागरिकों की सुविधा के लिए ही शनिवार और रविवार को भी नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र तथा प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि उन्हें भुगतान के लिए कार्यदिवस का इंतजार न करना पड़े। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जी-8 नागरिक सुविधा केंद्रों (सीएफसी) तथा प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इन दोनों दिनों में उपस्थित रहेंगे। वे प्रॉपर्टी टैक्स की राशि जमा करने, जी-8 रसीद जारी करने तथा एनडीसी पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे का कार्य करेंगे। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें और उनके कार्यों का निर्धारित समय में निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बिना पूर्व अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें।
Source link
सोनीपत नगर निगम में 29-30 अगस्त को खुलेंगे सुविधा केंद्र:बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर 75% ब्याज माफी; लोगों से लाभ उठाने की अपील
