Headlines

सोनीपत में कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम:कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दीवान पहुंचे, पटका पहनाकर किया सम्मानित, भक्ति और सेवा का दिया संदेश




सोनीपत में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इन आयोजनों में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान भी शामिल हुए, जहां आयोजकों द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कमल दीवान ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। दीवान ने यह भी कहा कि हमें भगवान की भक्ति के साथ-साथ दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहना चाहिए। जय मां भगवती चौकी परिवार द्वारा कच्चे क्वार्टर स्थित शिव मंदिर वाली गली, जज घर में मां भगवती चौकी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मां भगवती के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान और मेघा दीवान का चौकी परिवार ने पटका पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ अमित भारद्वाज भी उपस्थित थे। सभी ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके अतिरिक्त, ओल्ड डीसी रोड स्थित जीवन नगर के सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा आठवें मासिक श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस संकीर्तन कार्यक्रम में भी शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान और मेघा दीवान का समिति एवं श्रद्धालुओं ने सम्मान किया। इस अवसर पर अमित भारद्वाज, मनीष अरोड़ा, संजय भाई, शेखर भाटिया, नवीन कुमार, नरेश नारंग, नितिन मुकेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया और संकीर्तन का आनंद लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *