Headlines

सोनीपत में हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में सत्याग्रह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- भेदभावपूर्ण रवैया स्वीकार नहीं




सोनीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हिंदूवादी संगठन द्वारा किए गए कथित शुद्धिकरण यज्ञ के विरोध और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में रोष मार्च निकाला और सत्याग्रह किया। यह प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को आयोजित किया गया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में यह रोष मार्च सोनीपत के गांधी चौक से शुरू हुआ। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड के पास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचा। पार्क में सभा के बाद सत्याग्रह किया गया। कथित शुद्धिकरण का विरोध किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण का विरोध किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस दौरान कहा कि भेदभावपूर्ण रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लिए हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना के विरोध में आवाज उठाते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और सामाजिक समरसता की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और घटना के कथित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और किसी भी व्यक्ति या समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- हल्द्वानी में हुई घटना निंदनीय इस दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है। देश संविधान से चलता है और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समरसता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के साथ किया गया कथित शुद्धिकरण का कृत्य सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रकार के भेदभावपूर्ण रवैये का विरोध करते रहेंगे। कांग्रेस संविधान में विश्वास रखती है और लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। संविधान को कमजोरकरने का होगा विरोध : दहिया ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर विरोध करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाईचारे, न्याय और समानता की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। गांधी चौक से लेकर अंबेडकर पार्क तक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और लगातार नारेबाजी होती रही। अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान, भाईचारे, न्याय और समानता की रक्षा का संकल्प लिया। सत्याग्रह के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने जनहित और देशहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *