Headlines

सोने के सिक्के देने का लालच देकर की थी हत्या:2 लाख रुपए लूटकर शव नाले फेंका था, हरदा पुलिस ने किया खुलासा; 3 गिरफ्तार




हरदा में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, 25 अगस्त सुबह गांव कोलवा में परमानंद जाट(48) का शव नाले में उल्टा पड़ा मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। परिजनों ने बताया कि परमानंद सोमवार रात करीब 8 बजे घर से दो लाख रुपए नकद और बाइक लेकर निकला था। वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी बाइक गांव के पास एक खाल के पास खड़ी मिली। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोने की गिन्नियां देने का लालच दिया पुलिस ने संदेह के आधार पर कमल अहिरवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार सुबह परमानंद जाट का शव नाले में मिला। एसपी शशांक ने बताया कि आरोपी कमल अहिरवार (निवासी कोलवा) ने मृतक परमानंद जाट को सोने की गिन्नियां (पुराने जमाने के सिक्के) खरीदने का लालच दिया था। कमल के कहने पर परमानंद दो लाख रुपए लेकर निकला। रात के अंधेरे में एक सुनसान खेत में उसे आरोपी हरिओम (पिता छोटे) और उसका साला अक्षय (पिता छोटे पारदी, दोनों निवासी गुठानिया) मिले। आरोपियों ने परमानंद से रुपए ले लिए और सोने की गिन्नियां देने की बात कही। रुपए वापस मांगने पर हमला जब परमानंद को पता चला कि उनके पास कोई गिन्नियां नहीं हैं, तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर 3 आरोपियों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। शव को घसीटकर खेत के पास के नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने एक आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य दो आरोपियों को रहटगांव से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्षय पारदी रहटगांव में मूंग चोरी के मामले में जेल में बंद था। दो दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या की वारदात में आरोपी कमल का बेटा भी शामिल है। लेकिन उसे अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *