Headlines

जुरहरा पुलिस ने दो आरोपी अवैध हथियारों सहित पकड़े:देसी कट्टा, पौना 315 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद




डीग जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुरहरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक पौना 315 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1)(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। चौमेरा पुलिया के पास कट्टे के साथ आरोपी पहली कार्रवाई पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चौमेरा पुलिया जुरहरा से अलवरवाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर नई प्लॉटिंग के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही जुरहरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आसू पुत्र वजीर, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम थलचाना, थाना जुरहरा, जिला डीग को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कच्चे रास्ते पर हथियार लेकर खड़ा था आरोपी दूसरी कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कामां रोड स्थित शकिल मिष्ठान भंडार से जुरहरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने नसरू पुत्र चंद्र खां, उम्र करीब 66 वर्ष, निवासी कोटका, थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध पौना 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में भी आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई जुरहरा थानाधिकारी विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, गंगाधर और हरदेव जोशी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) का भी सहयोग रहा। अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस की नजर पुलिस अधीक्षक शरण शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती सामने आई है। पुलिस अब दोनों मामलों में आरोपियों से हथियारों के स्रोत और उनके इस्तेमाल की मंशा को लेकर पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *