Headlines

सोलन में कालका के टैक्सी ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या:एक दिन पहले बाजार में दो युवकों से हुआ था झगड़ा; दोनों गिरफ्तार




हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका के रहने वाले अमन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 24 साल थी। पुलिस ने मामले में मंथन और अंकुश नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे चौक बाजार में कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। पुलिस के मुताबिक, मंथन ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया इसी झगड़े में मंथन की उंगली भी कट गई और बीच-बचाव करने आए अंकुश को भी चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायल युवकों को सोलन के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। एक दिन पहले हुआ था झगड़ा बताया जा रहा है कि मृतक अमन हरियाणा के कालका का रहने वाला था और टैक्सी चलाता था। पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस सोलन एसपी टी साई वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपी मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सदर थाना ले जाया गया, जहां से आज उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। एसपी ने कहा कि युवकों के बीच झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *