Headlines

सोहना में पेड़ से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत:लोहे के स्ट्रक्चर से सिर और छाती कुचली, मृतक यूपी का रहने वाला




सोहना में पलवल मार्ग पर गांव सिलानी के समीप गुरुवार को हुए एक ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर का सिर तथा छाती लोहे के भारी-भरकम स्ट्रक्चर के बीच बुरी तरह कुचल गए। मृतक ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज गाँव बहादुरपुर निवासी विकास कुमार (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास पिछले काफी समय से ट्रक चलाने का काम करता था। अचानक बिगड़ा ट्रक का संतुलन वह पिलखुवा से ट्रक में लोहे के बड़े-बड़े स्ट्रक्चर भरकर सोहना-पलवल मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक गांव सिलानी के समीप पहुंचा, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में रखे भारी लोहे के स्ट्रक्चर आगे की ओर खिसक गए और ड्राइवर केबिन को तोड़ते हुए विकास बहादुर को अपनी चपेट में ले लिया। लोहे के स्ट्रक्चर और केबिन के बीच फंसने के कारण ड्राइवर का सिर और छाती बुरी तरह कुचल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए भी प्रयास किए गए। परिजनों ने बताया कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह पेड़ से टकराया और भारी लोहे के स्ट्रक्चर ने पूरे केबिन को तहस-नहस कर दिया। इसी के बीच फंसकर विकास बहादुर की जान चली गई। जांच अधिकारी एएसआई शोएब ने बताया कि पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के असंतुलित होने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *