Headlines

जयपुर- आयुर्वेदिक कॉलेज में स्टूडेंट से रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार:इंटर्नशिप के लिए NOC जारी करने की एवज में मांगे थे 40 हजार रुपए, कैशियर को रंगे हाथ पकड़ा




जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल स्थित श्री शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एसीबी ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कॉलेज में बीएएमएस छात्रा की दूसरे कॉलेज से इंटर्नशिप के लिए NOC जारी करने की एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कैशियर को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि पूछताछ में दो अन्य कर्मचारियों के नाम भी सामने आए। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। डीजी एसीबी गोविन्द गुप्ता ने बताया- परिवादी की भतीजी श्री शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल (मुण्डियागढ़) में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। उसे अन्य कॉलेज से इंटर्नशिप करने के लिए NOC की जरूरत थी। इसके लिए कॉलेज कार्मिकों द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत मांगकर परेशान किया। सत्यापन में 35 हजार रुपए में तय हुआ सौदा शिकायत मिलने पर डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एएसपी भूपेन्द्र के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 40 हजार रुपए की मांग के बाद 35 हजार रुपए में रिश्वत राशि तय होने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए कॉलेज के कैशियर एवं स्टोर कीपर रमेश कुमार शर्मा को परिवादी से 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी डायरेक्टर और कम्प्यूटर ऑपरेटर भी गिरफ्तार डीआईजी ओमप्रकाश मीणा ने बताया- ट्रैप कार्रवाई के दौरान पूछताछ में कॉलेज के क्वालिटी कंट्रोल लैब इंचार्ज एवं डिप्टी डायरेक्टर योगेश कुमार अपूर्वा और कम्प्यूटर ऑपरेटर/कनिष्ठ सहायक राजकुमार मीणा की भी रिश्वत प्रकरण में आपराधिक संलिप्तता सामने आई। इस पर एसीबी ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एसीबी जयपुर नगर प्रथम की टीम ने पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में की। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *