![]()
मोहाली जीरकपुर में एक 16 वर्षीय छात्रा को अगवा करने व गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा को स्कूल जाते समय अगवा किया। लड़की का आरोप है कि आरोपी उसे कार में अपने साथ ले गए। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध किया और सुनसान जगह लेकर वारदात को अंजाम दिया। आखिर में आरोपी पीड़िता को एरिया में में फेंककर फरार हो गए। मां की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 70(2), 140(3), 351(1), 351(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब चार प्वाइंट में जानिए सारा मामला है क्या 1. पहले दोस्ती का प्रेशर बनाया, फिर अगवा किया शिकायत के मुताबिक, 6 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि इनमें से एक युवक पिछले कुछ दिनों से उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जबरन उसके मुंह पर नशीले पदार्थ से भीगा कपड़ा रख दिया। उसके बेहोश होते ही आरोपी उसे अज्ञात जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे आरोपी छात्रा को अर्धबेहोशी की हालत में जीरकपुर में फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 2. दूसरे दिन फिर अगवा किया, फिर रेप अगले दिन 7 अगस्त को छात्रा डर के बावजूद दोबारा स्कूल के लिए निकली। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसे फिर रास्ते से अगवा कर लिया। आरोप है कि इस बार भी उसके साथ दरिंदगी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे फिर नशीला पदार्थ दे दिया। शाम करीब 5 बजे आरोपी उसे बलटाना की एक गिफ्ट शॉप के पास फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से छात्रा ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे डरी-सहमी और बदहवास हालत में घर ले गए। बाद में परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया तो पता चला कि छात्रा दोनों दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी। 3. CCTV खंगाल रही पुलिस, संदिग्ध कार की तलाश दूसरे दिन जब छात्रा वक्त पर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। फिलहाल पुलिस छात्रा के घर से स्कूल तक के पूरे रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मुख्य फोकस वारदात में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार और तीनों आरोपियों की पहचान करने पर है।
Source link
स्कूल जाते समय छात्रा अगवा, दो दिन गैंगरेप:कार सवार तीन युवकों पर वारदात का आरोप, जीरकपुर पुलिस ने FIR दर्ज की
