Headlines

स्कूल में सरप्राइज इंस्पेक्शन, प्रमुख और हेडमास्टर में बहस:जांच में बच्चों की कम उपस्थिति और चावल में कीड़े मिले, कमरे भी किराए पर दिए




सीतामढ़ी जिले के चोरौत प्रखंड के मध्य विद्यालय बालक में औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख विभा राउत और प्रधानाध्यापक विनोद मंडल के बीच बहस हो गई। जांच के दौरान फोटो खींचने और निरीक्षण को लेकर दोनों में काफी बातचीत हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. चावल की जांच में कीड़े मिले ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख स्कूल पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और साफ-सफाई समेत कई मामलों में अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों की जांच में पता चला कि असल उपस्थिति से करीब 150 से ज्यादा बच्चों की हाजिरी दर्ज थी। बच्चों ने मध्याह्न भोजन में दिए गए चावल में कीड़े होने की शिकायत की। स्टॉक रूम में रखे चावल की जांच में भी कीड़े पाए गए। स्कूल पहुंचकर BDO ने की जांच भोजन की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर BDO अमित कुमार अमन ने प्रधानाध्यापक और रसोइया को फटकार लगाई। स्कूल के कमरों को किराए पर दिए जाने और किराए की राशि के उपयोग को लेकर भी सवाल उठे। अधिकारियों ने किराए से मिली राशि का साफ हिसाब मांगा है। मामले की जानकारी एसडीओ गौरव कुमार को देने के बाद बीडीओ ने स्कूल पहुंचकर जांच की। निरीक्षण में सामने आईं सभी अनियमितताओं की रिपोर्ट डीएम और डीईओ को भेजी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *