Headlines

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार:मोहाली पुलिस का एक्शन, चार लड़कियां रेस्क्यू, हरियाणा का युवक चला रहा था कारोबार




मोहाली में जीरकपुर के बाद अब खरड़ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से चार युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली स्थित रामिया कॉलोनी के मकान नंबर 39 का रहने वाला है। स्पा सेंटर के मालिक सलमान खान के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मुखबिर से मिली थी सूचना :
एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार, चौकी इंचार्ज मजात चरण सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत स्पा सेंटर पर छापेमारी की। चार युवतियों को रेस्क्यू किया:
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों को रेस्क्यू किया। वहीं, स्पा सेंटर के मैनेजर सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सलमान खान, बाबू खान का बेटा है और हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली स्थित रामिया कॉलोनी के मकान नंबर 39 का रहने वाला है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर सलमान खान के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मालिक की भूमिका की भी जांच:
पुलिस स्पा सेंटर के मालिक की भूमिका समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान (देहाती) जसपिंदर सिंह और डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला की अगुवाई में हुई। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *