![]()
स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने नानगुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नानगुर ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत नानगुर में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों से स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन फॉर्म भी भरवाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर उनकी समस्याएं और आपत्तियां जानीं। ग्रामीणों ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी से आर्थिक बोझ बढ़ने की बात कही। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी ग्रामीणों के बीच कई तरह की आशंकाएं होने की बात सामने आई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए विरोधी आवेदन फॉर्म भरे। ‘बिना शंकाओं का समाधान किए व्यवस्था थोपना उचित नहीं’ ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रही है। न्होंने कहा कि बिजली हर परिवार की मूलभूत जरूरत है। किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी और आम परिवार पहले से महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में बिजली बिलों में बढ़ोतरी उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की आपत्तियों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाना चाहिए। बिना ग्रामीणों की संतुष्टि और उनकी शंकाओं का समाधान किए किसी भी व्यवस्था को लागू करना उचित नहीं है। कांग्रेस ग्रामीणों के साथ खड़ी है और इस मुद्दे को आगे भी मजबूती से उठाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कांग्रेस की ओर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
Source link
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान:ग्रामीणों से भरवाए विरोधी आवेदन फॉर्म, नेता बोले- जारी रहेगा आंदोलन
