- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; 9 Things To Keep In Mind While Thinking, Speaking, And Acting To Find The Right Direction In Life
हरिद्वार9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जीवन को सही दिशा देने के लिए हमें अपने मन, वाणी और कर्म, इन तीनों पर ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर खुद का निरीक्षण करें कि हमारे विचार कैसे हैं, हमारी वाणी कैसी है और हमारे कर्म किस दिशा में जा रहे हैं। जीवन में सही दिशा और सफलता पाने के लिए इन 9 बातों का ध्यान रखना चाहिए…
1. मनसा, वाचा, कर्मणा यानी मन, वचन और कर्म में एकरूपता होनी चाहिए।
2. मन के विचार कैसे हैं, उनमें सत्य, शुद्धता और सद्भाव है या नहीं, इसका आत्म निरीक्षण करते रहना चाहिए।
3. हमारी वाणी मधुर और प्रिय होनी चाहिए। हमारे शब्द किसी को पीड़ा न दें और उनमें कटुता या कर्कशता न आए, इस बात का ध्यान रखें।
4. हमारे वाणी-व्यवहार में छल-कपट न हो। हम जो कहें और जो करें, उसमें सच्चाई और स्पष्टता रखें।
5. अपनी इच्छाओं पर संयम रखें। मन हमें गलत दिशा की ओर अनियंत्रित रूप से न ले जाए, इस बात के लिए सतर्क रहें।
6. अपने स्वभाव, प्रकृति और आदतों में जरूरी सुधार करें। गलत बातों से दूर रहें।
7. माता-पिता और अन्य वरिष्ठ लोगों के द्वारा दिए गए अच्छे संस्कारों को जीवन में उतारें।
8. व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। दूसरों के साथ हमारा आचरण विनम्र होना चाहिए।
9. समय-समय पर खुद से पूछें- क्या मेरे विचार, वाणी और कर्म सही दिशा में हैं? यही आत्मचिंतन हमें अपने जीवन को निरंतर सुधारने की प्रेरणा देता है।
इन 9 बातों को अपनाने से हमें जीवन में सफलता मिल सकती है।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

