Headlines

स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं में देरी नहीं करें : उपायुक्त



उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आईटीडीए, जेटीडीएस और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में टीएमएमसी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान, पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण, उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शन, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण, जल जीवन मिशन और पोषण अभियान की स्थिति पर रिपोर्ट ली गई। आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और आयुष्मान कार्ड वितरण की प्रगति की भी समीक्षा हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *