![]()
जालंधर के नकोदर क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश के 76वें जन्मदिवस समारोह की तैयारियों के दौरान मजदूर नेता और उनके सहयोगियों पर जातिसूचक टिप्पणियां करने के गंभीर आरोपों को लेकर नकोदर में विवाद गहरा गया है। दर्जनों किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों ने आरोपी सरपंच प्रदीप सिंह के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर नकोदर में जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त संघर्ष कमेटी और विभिन्न जन-संगठनों के आह्वान पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने नकोदर स्थित डीएसपी (DSP) कार्यालय के बाहर विशाल विरोध रैली निकाली। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी नेताओं ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी आरोपी सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जो प्रशासनिक ढिलाई और पक्षपात को दर्शाता है। तुरंत गिरफ्तार करने की मांग प्रदर्शन के दौरान किसान और मजदूर नेताओं ने प्रशासन के समक्ष दो मुख्य मांगें रखीं। मजदूर नेता हरमेश मालड़ी और उनके साथियों के खिलाफ जातिसूचक व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले सरपंच प्रदीप सिंह पर SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पर्चा दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पाश-हंसराज स्मारक को ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश और उनके साथी हंसराज के स्मारक के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को तुरंत रोका जाए और पंजाब सरकार इस स्थल को आधिकारिक रूप से ऐतिहासिक धरोहर घोषित करे। 14 और 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री व स्पीकर आवास के घेराव का अल्टीमेटम रैली को संबोधित करते हुए बीकेयू एकता (उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के जोरा सिंह नसराली और लछमण सिंह सेवेवाला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगें पूरी न की गईं, तो 14 और 15 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा के स्पीकर और मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
Source link
जालंधर में मजदूर नेता पर टिप्पणी पर भड़के संगठन:सरपंच पर SC/ST एक्ट का केस दर्ज करने की मांग लेकर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
