Headlines

हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में फायरिंग:पुलिस बोली; 7 राउंड गोली चली, प्रिंस खान ने कहा- 40 गोली मारे हैं




हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में शनिवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने कोयला ढुलाई को निशाना बनाते हुए हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना तेरह माईल से करीब 200 मीटर आगे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद चालकों के अनुसार, तीन अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दो हाईवा वाहन वहां पहुंचे, उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। चालकों और पुलिस ने दावा किया कि करीब सात राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों वाहनों के शीशे तोड़ दिए। दहशत फैलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… प्रिंस खान K.S.S.’ का नाम आया सामने घटना स्थल से पुलिस को ‘प्रिंस खान K.S.S.’ लिखा एक पर्चा मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस हमले के बाद एक बार फिर कोयला परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह इस वर्ष का पहला मामला नहीं है। 22 अप्रैल 2026 को भी इसी क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक हाईवा वाहन में आग लगा दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से ट्रांसपोर्टरों और चालकों में भय का माहौल है। परियोजना प्रबंधन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ छापेमारी अभियान भी तेज कर रही है। ऑडियो जारी कर ‘प्रिंस खान’ ने किया बड़ा दावा घटना के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ‘प्रिंस खान’ नाम से जारी एक ऑडियो में पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा गया है कि मौके पर 40 राउंड फायरिंग करवाई गई और पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही आठ पर्चे छोड़े जाने की भी बात कही गई है। इस दावे ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। कोयला ढुलाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *