Headlines

हमीरपुर में बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या:शराब के नशे में वारदात; आरोपी गिरफ्तार, बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर तैनात




हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बेटे ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बड़ैहर गांव की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:15 बजे पिता रत्न चंद और उनके बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता पर मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में रत्न चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भोरंज थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल रत्न चंद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रत्न चंद ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भोरंज अस्पताल भेज दिया है। आज सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में था। आरोपी बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत्त बताया जा रहा है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *