Headlines

हांसी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:परशुराम गेट के नीचे मिला शव, पुलिस को नशे की ओवरडोज लेने का शक




हांसी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को परशुराम गेट के नीचे 28 साल के एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गढ़ी निवासी दीपक पुत्र राम अवतार के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह नशे की ओवरडोज से मौत का मामला लग रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा बता दें कि, हांसी में इससे पहले भी संदिग्ध हालात में युवकों के शव मिले हैं और नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई गई है। ऐसे में परशुराम गेट के नीचे युवक का शव मिलने की इस घटना ने शहर में नशे के बढ़ते खतरे पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और परिवार को जानकारी दे दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और आगे की कार्रवाई के बारे में पता चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *