Headlines

हरियाणा के कांवड़िए को हरिद्वार में पीटा,VIDEO:लठ मारकर गाड़ी तोड़ी, शीशे चकनाचूर किए; पकड़ा गया तो हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगा




हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे हरियाणा के कांवड़िए के साथ रास्ते में जमकर मारपीट की गई। हरिद्वार के मंगलौर में उसकी गाड़ी की टक्कर से एक कांवड़ खंडित हो गई। स्थानीय युवकों ने तुंरत गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लाठी-डंडों से गाड़ी के सभी शीशे चकनाचूर कर दिए। इसके बाद एक युवक ने कूद-कूदकर गाड़ी की छत पिचका दी गई। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ कांवड़िए एस्प्रेसो कार पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। कार का पीछे का दरवाजा भी मोड़ दिया। घटना के बाद देर रात तक नेशनल हाईवे-58 पर हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तोड़फोड़ करने के आरोपी स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया। देखिए, हंगामे की तस्वीरें:- सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश (निवासी कमेलपुर, रुड़की) ही तोड़फोड़ और हंगामा का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 2-3 अन्य अज्ञात कांवड़ियों और युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ————— यह खबर भी पढ़ें… रोहतक में कांवड़ियों पर फेंकीं शराब की बोतलें:कांवड़ खंडित, कई घंटे हंगामा, पुलिस ने हालात पर पाया काबू कांवड़ यात्रा के दौरान एक बार फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस बार मामला रोहतक जिले का है, जहां कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर शराब की बोतलें फेंक दी गईं। इससे कुछ कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *