Headlines

हरियाणा के सरकारी भवन में स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल:₹50 करोड़ की लागत, 2 बेसमेंट और 6 मंजिल; डेढ़ साल में बनकर तैयार




हरियाणा में सरकारी भवनों के निर्माण में अब स्टील स्ट्रक्चर तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA) का नया ऑफिस भवन इसी तकनीक से तैयार किया गया है। करीब 1 लाख वर्गफीट क्षेत्र में बनी इस बिल्डिंग पर लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। भवन में 2 मंजिल बेसमेंट और 6 मंजिल हैं। बिल्डिंग की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक RCC यानी सीमेंट-कंक्रीट स्ट्रक्चर की बजाय रेडिमेड स्टील स्ट्रक्चर लगाया गया है। आर्किटेक्ट के अनुसार सामान्य कंक्रीट बिल्डिंग तैयार करने में करीब 3 साल तक लग सकते हैं, जबकि स्टील स्ट्रक्चर में यह काम करीब डेढ़ साल में पूरा हो गया। साइट पर केवल बेस तैयार स्टील बिल्डिंग की सबसे बड़ी खासियत निर्माण की गति है। इसके लिए स्टील के स्ट्रक्चर और प्लेट पहले से तैयार होकर साइट पर आते हैं। जब तक बिल्डिंग का बेस तैयार किया जाता है, तब तक ऊपर के हिस्से के लिए स्ट्रक्चर तैयार रहता है। इसके बाद साइट पर इसे तेजी से असेंबल किया जाता है। इस बिल्डिंग में 10 MM से 25 MM तक की स्टील प्लेटों का इस्तेमाल किया गया है। हाई-टेंसाइल मैटीरियल होने के कारण इसकी क्षमता अधिक बताई गई है। निर्माण में सामग्री की बर्बादी भी कम होती है। अब जानिए बिल्डिंग में सुविधाएं और मॉडल… अब समझिए स्टील बिल्डिंग के 5 बड़े फायदे… हरियाणा में इसी मॉडल पर तैयार होंगे बड़े सरकारी भवन स्टील स्ट्रक्चर तकनीक अब केवल HRERA भवन तक सीमित नहीं है। ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 मंजिला स्टील हॉस्टल तैयार किया जा रहा है। हरियाणा के गन्नौर में करीब 2 हजार 400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में भी स्टील स्ट्रक्चर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका निर्माण नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। सरकारी के साथ गैर सरकारी कंपनियां भी इस मॉडल को अपना चुकी हैं। पानीपत में 11 मंजिला होटल इसी मॉडल पर तैयार हो रहा है। वहीं 5 कंपनियां अपने एक्सपोर्ट हाउस इसी मॉडल से तैयार करवा चुकी हैं। पंजाब के पटियाला में बड़ा प्राइवेट अस्पताल और कसौली में फाइव स्टार होटल इसी तर्ज पर बन रहा है। 37 साल पहले की आर्किटेक्चर की पढ़ाई, अब स्टील तकनीक पर जोर आर्किटेक्ट प्रवीन चौपड़ा एसोसिएट्स, चंडीगढ़ सेक्टर-11 निवासी हैं। उन्होंने करीब 37 साल पहले आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की थी। जिन्होंने HRERA भवन की स्टील बिल्डिंग के लिए डिजाइन किया है। पंचकूला में तैयार HRERA भवन का निर्माण कुरुक्षेत्र की एजेंसी द्वारा किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *