Headlines

हरियाणा के स्वास्थ्य कर्मचारियों का पंचकूला DG ऑफिस पर हल्लाबोल:ऑनलाइन ट्रांसफर-पोस्ट खत्म करने के विरोध में की नारेबाजी; बड़े आंदोलन की चेतावनी




प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों को भरने और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर पद खत्म करने के विरोध में मंगलवार को फार्मासिस्ट और एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन ने बड़ा मोर्चा खोला। दोनों यूनियनों के बैनर तले कर्मचारियों ने पंचकूला स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव चलाने से पहले विभाग के खाली पड़े सभी पदों पर स्थाई भर्ती करे। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो वे आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारी नेताओं ने साफ किया कि आज का प्रदर्शन केवल एक सांकेतिक चेतावनी थी। यदि विभाग और सरकार ने उनकी मांगों पर बातचीत कर समाधान नहीं निकाला, तो वे आगामी रणनीति तय कर अनिश्चितकालीन हड़ताल या राज्यस्तरीय प्रदर्शन की राह अपनाएंगे। प्रधानों ने रखीं प्रमुख मांगें और मुद्दे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *