Headlines

हरियाणा-पंजाब सीमा पर दाता सिंह वाला बॉर्डर सील:किसानों के दिल्ली मार्च के ऐलान पर अलर्ट, जींद पुलिस ने बदला वाहनों का रूट




हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर को हरियाणा पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के मद्देनजर यहां भारी बैरिकेडिंग की गई है, जिसके कारण वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फिलहाल बॉर्डर पर किसी भी किसान की मौजूदगी नहीं है, लेकिन बैरिकेडिंग के कारण आम राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात प्रशासन के अनुसार, किसान संगठनों ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) के विरोध में आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *