![]()
हरियाणा में 504 करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चार्जशीट में 6 IAS अफसरों के नामों का खुलासा किया है। इनमें 1991 बैच के विनित गर्ग, 2000 बैच के पंकज अग्रवाल, 2002 बैच के मोहम्मद शाइन, 2005 बैच के साकेत कुमार, 2011 बैच के प्रदीप कुमार और 2012 बैच के रामकुमार सिंह के नाम हैं। प्रदीप कुमार की रिटायरमेंट के दिन ही 30 जून को गिरफ्तारी हुई थी। इसके अलावा रामकुमार सिंह की 18 जून और पंकज अग्रवाल की 22 जून को गिरफ्तारी हुई। CBI कोर्ट में पेश तीसरी चार्जशीट में 19 आरोपियों के नाम हैं। चार्जशीट में खुलासा किया गया कि इस फ्रॉड में 20 करोड़ का सोना जब्त किया जा चुका है। इस मामले में अब तक 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 54 जगह सर्च के बाद सीबीआई ने 3 IAS अफसरों समेत 26 की गिरफ्तारी की। अब जानिए घोटाले की 5 बड़ी बातें… इन IAS अधिकारियों की बैंक घोटाले में भूमिका
Source link
हरियाणा बैंकिंग घोटाले में ₹20 करोड़ का सोना जब्त:CBI की चार्जशीट में 6 IAS अफसरों के नाम; 3 अरेस्ट हुए
